
विमुक्त दिवस के ऐतिहासिक मंच से एक संकल्प 🙏❤️
लुधियाना में आयोजित विमुक्त दिवस के अवसर पर मुझे आमंत्रित कर सम्मान देने वाले एस.पी. सिंह लबाना जी को शत-शत नमन। आपकी समाज के प्रति सोच और समर्पण को दिल से सलाम।
इस अवसर पर आदरणीय राजेंद्र पाल गौतम जी, गुरदीप सिंह सप्पल जी, कांग्रेस के कई सांसद एवं विधायक तथा पंजाब के मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे सहित अनेक वरिष्ठ साथियों से मुलाकात एवं विचार-विमर्श हुआ।

झारखंड और बिहार के DNT समाज की शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सम्मान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मंच का संचालन कर मुझे सम्मान देने वाले DNT महासचिव सतपाल भाई जी का भी हृदय से आभार। 🙏
2 सितंबर को दिल्ली में सुबह 11 बजे होने वाली कमेटी की बैठक में समाज की आवाज़ मजबूती से रखने का प्रयास करूंगा।
झारखंड और बिहार की जनता से आपका आशीर्वाद और सहयोग चाहता हूँ। ❤️
यह सम्मान मेरा नहीं, हमारे पूरे समाज की आवाज़ और सम्मान का प्रतीक है।
