बोकारो में जलजमाव के विरोध में भाजपा का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर की धान रोपनी . . . .

भाजपा माराफारी मंडल के तत्वावधान में नयामोड़ से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क CEJ और दुग्गल गेट के समीप ओवरब्रिज के पास पिछले कई दिनों से जलजमाव होने पर राहगीरों की कठिनाइयों को देखते हुए धान रोपनी का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा माराफारी मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू ने कहा कि उक्त जर्जर सड़क बोकारो एवं बीएस एल प्रबंधन की लाइफ लाइन सड़क है, बावजूद इसके प्रबंधन उक्त सड़क में भरे जलजमाव को हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जिसके कारण प्रतिदिन हजारों मजदूरों व राहगीरों, सैकड़ों वाहनों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क की मरम्मत एवं जलजमाव को मोटर पंप द्वारा तुरंत हटाने की मांग हम भाजपा कार्यकर्ता करते हैं। समस्या के समाधान हेतु सांसद महोदय को भी आग्रह किया गया है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धनंजय चौबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा देवी, ज्ञानेश्वर प्रसाद गुड्डू, महामंत्री द्वय शिवकुमार पाण्डे, रामविनय कुमार, रामाधार सिंह यादव, लव तिवारी, रामबालक सिंह, देवला टुडू, मीना देवी, पूजा देवी, गणेश सिंह, संजय सिंह, नवल वर्मा, रतन लाल, द्वारिका नाथ सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI