पुलिस अधीक्षक, बोकारो द्वारा थाना बी एस सिटी ,पिंडराजोरा,पेटरवार,कसमार व जरीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया गया . . . .

पुलिस अधीक्षक, बोकारो द्वारा थाना बी एस सिटी ,पिंडराजोरा,पेटरवार,कसमार व जरीडीह थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ,सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आम जनता की समस्याओं का त्वरित व विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया।सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की का ससमय निष्पादन हेतु निर्देशित किए ।पासपोर्ट , चरित्र सत्यापन संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया । प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया ।
साथ ही NEET परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया व सुरक्षा,चेकिंग के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI