एनएच-18 पर विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड दुर्घटनाग्रस्त, चार सुरक्षाकर्मी घायल…….

एनएच-18 पर विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड दुर्घटनाग्रस्त, चार सुरक्षाकर्मी घायल…….

जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड बुधवार को एनएच-18 पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में विधायक की सुरक्षा में तैनात चार जवान घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच की। बताया गया कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है, हालांकि एक जवान को अपेक्षाकृत अधिक चोट आई है।


जानकारी के अनुसार, विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी एनएच-18 से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। विधायक ने तत्काल अपने सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की, जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में चालक आशीष शर्मा, रोहित वर्मा तथा बॉडीगार्ड पोलिश किस्कु और सुरई हेंब्रम घायल हुए हैं। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने रोहित वर्मा को अधिक चोट लगने की जानकारी दी, जबकि अन्य तीन घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI