भूली_मोड़ फायरिंग के बाद ईस्ट बसुरिया में मुठभेड़! पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल, कई की तलाश जारी . . . .

धनबाद: वासेपुर भूली मोड़ फायरिंग कांड के बाद अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस का बुधवार देर शाम ईस्ट बसुरिया में अपराधियों से आमना-सामना हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी के घायल होने की सूचना है। .

पुलिस के अनुसार, भूली मोड़ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हुए थे। पुलिस को उनके ईस्ट बसुरिया इलाके की ओर पहुंचने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान पुलिस और संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान एक आरोपी को गोली लगने की बात सामने आई है। घायल आरोपी को इलाज के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में जांच तेज कर दी है। मौके से संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि भूली मोड़ फायरिंग मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब है कि भूली मोड़ पर हुई फायरिंग की घटना में शानू खान, दुकानदार सद्दाम और एक महिला कुमकुम के घायल होने की बात सामने आई थी। अब इसी मामले की जांच के दौरान ईस्ट बसुरिया में हुई मुठभेड़ ने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI