
मोदी सरकार के इशारे पर इस्पात मंत्रालय बीएसएल को कॉरपोरेट के हवाले करने की साजिश
- बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक के ठेका मजदूरों ने रविवार को मोटरसाइकिल जुलूस
- बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल में ठेका मजदूरों के छंटनी के खिलाफ किया जंग का ऐलान
- बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल में ठेका मजदूरों के छंटनी के खिलाफ बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक के ठेका मजदूरों ने रविवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर विस्थापित गांवों में जनजागरण अभियान की शुरुआत कर जंग का ऐलान कर दिया. प्लांट के अंदर और बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में जंग का ऐलान किया गया, क्योंकि अधिकतर गरीब ठेका मजदूर विस्थापित हैं.
कांटेक्ट पद्धति में सुधार की आवश्यकता, छंटनी बेरोजगारी को बढ़ावा देगी

एनजेसीएस सदस्य व बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक के महासचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा : मोदी सरकार के इशारे पर इस्पात मंत्रालय बीएसएल को कॉरपोरेट के हवाले करने की साजिश कर रहा है, जिसको सफल नहीं होने दिया जायेगा. कांटेक्ट पद्धति में सुधार की आवश्यकता है. छंटनी बेरोजगारी को बढ़ावा देगी. असुरक्षित काम करने को विवश कर देगा, जो श्रम कानून के विपरीत, अनुचित व श्रम व्यवहार के विपरीत है.
उत्पादन के साथ आने वाला आधुनिक कारण प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो सकती हैं

श्री सिंह ने कहा : सेल-बीएसएल में जो हालात बनाए गए हैं, वह भयानक रूप ले सकता है. छंटनी की प्रक्रिया शुरू की गई तो मजदूर सड़क पर उतरेंगे. अशांति का माहौल उत्पन्न होगा. उत्पादन के साथ आने वाला आधुनिक कारण प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो सकती हैं. कारखानों का संबंध अगर बिगड़ा तो जिसकी पूरी जिम्मेवारी सेल प्रबंधन की होगी. जुलूस का नेतृत्व प्राण सिंह ने किया.
मोटरसाइकिल जुलूस में इनकी रही सहभागिता, बीएसएल के दर्जनों मजदूर हुआ शामिल

मुख्य रूप से प्राण सिंह, मोइन आलम, ओम प्रकाश, ईश्वर दयाल, लोबीन मांझी, सादे महतो गुर्जर, सत्येंद्र, सनातन प्रताप, वीरेंद्र महतो, विरेंद्र मोहाली, डी सोरेन, अक्षय मंडल, रामबाबू, रवि कुमार, सोनाराम मांझी, संदीप महतो, दिलीप कुमार, जयराम कुमार, केडी सिंह, आनंद कुमार, वीरेंद्र मोदी, सकलदेव, अजय कुमार, संजीव सिंह, शंकर सिंह, कार्तिक विजय, आकाश, वीरेन महतो, कुश बावड़ी आदि शामिल थे.