
माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी बोकारो जिला अंतर्गत मंगलम विवाह मंडप, सेक्टर-08 में बैंक ऑफ इंडिया बिजनेस कोरेस्पोंडेंट एसोसिएशन, झारखंड स्टेट द्वारा आयोजित महाधिवेशन 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान अपने संबोधन में माननीय मंत्री जी ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में बिजनेस कोरेस्पोंडेंट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार वित्तीय समावेशन, ग्रामीण विकास एवं आमजन को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।