फुसरो हत्याकांड के मुख्य आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आजसू और भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मिला बोकारो एसपी से…

बिगत दिनों पहले बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ढोरी 5 नंबर धौड़ा निवासी चार माह की गर्भवती दलित महिला स्वर्गीय अनीता देवी जी की निर्मम हत्या के विरोध में आज गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी , स्व अनीता देवी के परिजनों के साथ आज बोकारो के पुलिस अधीक्षक महोदय जी से मुलाकात कर जल्द से जल्द इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की मांग की। इस अवसर पर मेरे अलावा गोमिया के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो जी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय की अंतिम लड़ाई तक संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN