छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र महतो को गिरफ्तार कर लिया। . . . .

बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननीय न्यायालय बेरमो तेनुघाट द्वारा निर्गत सीपी 577/22 के तहत एनबीडब्ल्यू वारंटी मामले में चन्द्रपुरा थाना पुलिस ने फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 138 एनआई एक्ट के मामले में वांछित रामचन्द्र महतो को गिरफ्तार करने के लिए 30 मई 2026 को चन्द्रपुरा थाना पुलिस ने उनके जरुवा स्थित आवास पर थाना पदाधिकारियों और सशस्त्र बल के साथ विधिवत छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी रामचन्द्र महतो, पिता नारायण महतो, निवासी जरुवा, थाना चन्द्रपुरा, जिला बोकारो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वारंटी को माननीय न्यायालय बेरमो तेनुघाट में प्रस्तुत कराया गया।

इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी विक्रम कुमार, प्रवीण कुमार महतो समेत चन्द्रपुरा थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN