भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, उत्पाद विभाग ने की छापेमारी

कसमार थाना अंतर्गत पिर्गुल चौक में अखिलेश साव एवं छोटु साव घर का मामला

सोमवार को उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना क्षेत्र के पिर्गुल चौक में अखिलेश साव एवं छोटु साव के घर एवं दुकान पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, बीयर एवं देशी शराब बरामद किया। अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया जा रहा है। छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय कुमार पाल ,अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की , अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा महेश दास दल-बल उपस्थित थे।

जब्त सामग्री निम्न हैंः-

  • विदेशी शराब – 20.67 लीटर।
  • बीयर – 63.35 लीटर।
  • देशी शराब – 27.6 लीटर।
  • झारखंड सरकार का नकली स्टीकर।

==========================
“नशा छोड़ो, जीवन बचाओ,” “नशे से दूर रहो, खुशहाल जीवन बिताओ”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI