जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कोलम सुरक्षित करें केंद्र सरकार -अब्दुल गफ्फार . . . .

झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से राजधानी रांची के लोक भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के समक्ष अपनी मांग रखने का कार्य किया गया कांग्रेस पार्टी के लोग भवन मार्च सह विरोध प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से लोगों की उपस्थिति हुई जिसमें बोकारो जिला से भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन का साथ दिया झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर अब्दुल गफ्फार अंसारी भी बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं सहयोगी समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी ओबीसी विभाग के इस मार्च सह विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने मार्च एवं विरोध प्रदर्शन के पश्चात झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें ओबीसी के हितों की बात की गई एवं जातीय जनगणना में एक अलग कोलम ओबीसी के लिए सुनिश्चित करने की मांग की गई झारखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर अब्दुल गफ्फार अंसारी ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार ओबीसी को छलने का काम कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी के रहते हुए केंद्र सरकार की मंशा कभी सफल नहीं होगी और हर हाल में ओबीसी को उनका हक और अधिकार केंद्र सरकार को देना होगा और जिसकी शुरुआत इस मार्च सह विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने कर दिया है…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI