धनबाद में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई थाना-ओपी में नए प्रभारियों की तैनाती . . . .

झारखंड के धनबाद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस ट्रांसफर के तहत मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली समेत कई महत्वपूर्ण थाना और ओपी में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। इस बदलाव को जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

भूली ओपी का प्रभार अब विश्वजीत ठाकुर को सौंपा गया है, जबकि मैथन ओपी की जिम्मेदारी अभिनव कुमार को दी गई है। गोविंदपुर थाना के जेएसआई सुजीत सिंह को पंचेत ओपी का प्रभारी बनाया गया है। आकृष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ट्रैफिक थाना से एसआई शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी का प्रभारी बनाया गया है। शेखर कुमार को जोरापोखर से गलफरबाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंचेत ओपी के प्रभारी रहे प्रभात रंजन को अब तिसरा थाना का प्रभारी बनाया गया है।सरायढेला थाना के जेएसआई बाल मुकुंद को अलकडीहा ओपी भेजा गया है। राजेश कुमार को धनबाद थाना से लोदना का प्रभारी बनाया गया है। बिगन सोय को बरवाअड्डा से धनबाद महिला थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
सुरबाला भृंगराज को बाघमारा महिला थाना का प्रभार सौंपा गया है। धीरज कुमार को धर्माबांध ओपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अकबर अहमद खान को मनियाडीह का प्रभार मिला है। अमृता खलको को कपूरिया भेजा गया है और प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना की कमान सौंपी गई है।


राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी प्रभारी बनाया गया है। महुदा थाना में पवन पाठक को नए प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI