चास जोधाधीह मोड़ से आईटीआई मोड तक फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति

जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक फ्लाई ओवर निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारियों को कार्रवाई हेतु किया निर्देशित सांसद ढुल्लू महतो का प्रयास लाया रंग…

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय सांसद Dhullu Mahto जी की सतत पहल का एक और सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari जी ने सांसद ढुलू महतो जी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए बोकारो विधानसभा क्षेत्र के चास अंतर्गत जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने 15 जुलाई 2026 को जारी पत्र में बताया कि सांसद ढुलू महतो जी का 23 जून 2026 का पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें जोधाडीह मोड़ से आईटीआई मोड़ तक फ्लाईओवर निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया गया था। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र अग्रेषित कर दिया गया है।

यह फ्लाईओवर क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी यातायात जाम की समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे आवागमन तेज, सुगम और सुरक्षित होगा तथा बोकारो एवं धनबाद के बीच संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी।
सांसद ढुलू महतो जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। जो मुद्दे वर्षों से लंबित थे, उन्हें प्राथमिकता के साथ संबंधित मंत्रालयों तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI