झामुमो की बैठक में पहुंचीं श्वेता शर्मा, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात। . . . .

झामुमो की बैठक में पहुंचीं श्वेता शर्मा, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की आयोजित बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा भी शामिल हुईं। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत की।

बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और पार्टी से जुड़े आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर अपने विचार साझा किए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI