पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मु.) के नेतृत्व में बोकारो साईबर पुलिस द्वारा money restoration module के तहत 6 साईबर पीडितों का 1.10 लाख रुपए वापस . . . .

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मु.) के नेतृत्व में बोकारो साईबर पुलिस द्वारा money restoration module के तहत 6 साईबर पीडितों का 1.10 लाख रुपए वापस करने की विधिक प्रक्रिया पुर्ण कर बैंक को रिक्वेस्ट भेज दिया गया है। जिन 6 लोगों का पैसा वापस किया गया है उनका नाम –

  1. सोनू कुमार, बेरमो- 40,000₹
  2. राज हर्षिता सिंह, हरला- 36072₹
  3. मो मुर्शीद आलम, हरला- 16000₹
  4. मो शाहिद खान, दुग्धा – 10000₹
  5. मुर्शीद खान – 5700₹
  6. सत्यम कुमार, चास – 3217₹

साईबर पीडितों का वर्तमान में करीब 23 लाख रुपए होल्ड हैं जिसे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी से संपर्क कर वापस कराने की प्रक्रिया पुरी की जा रही है। साईबर फ्रॉड होते ही जिन्होंने 1 घंटे के अंदर 1930 या cyber police पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा लिए उनका पैसा मिलने की संभावना सबसे ज्यादा पाया गया। इसलिए साईबर अपराध होते ही शिकायत दर्ज अवश्य कराएं। बोकारो पुलिस साईबर पीडितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN