अवैध खनन के खिलाफ आधी रात सड़क पर उतरे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 4 ट्रक पकड़े . . . .

अवैध खनन के खिलाफ आधी रात सड़क पर उतरे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 4 ट्रक पकड़े

पलामू: झारखंड में अवैध खनन और खनिजों की तस्करी की शिकायतों के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आधी रात सड़क पर उतरकर कार्रवाई की। अपने विधानसभा क्षेत्र छतरपुर में मंत्री ने रात करीब 11:15 बजे सड़मा महेंद्र एग्रो पेट्रोल पंप के पास NH-139 पर टीम और GST अधिकारियों के साथ पहुंचकर वाहनों की अचानक जांच शुरू की।

करीब डेढ़ घंटे तक चले इस जांच अभियान के दौरान कोयला, गिट्टी, लकड़ी और स्क्रैप लदे चार ट्रक पकड़े गए। सभी वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, जिन वाहनों के कागजात सही पाए गए, उन्हें जांच के बाद जाने की अनुमति दे दी गई।

मंत्री की इस अचानक कार्रवाई की सूचना मिलते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। इस अभियान के जरिए खनिजों के अवैध परिवहन पर निगरानी और नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN