बोकारो में CISF और CCL की बड़ी कार्रवाई: ड्रोन और श्वान दस्ते की मदद से 75 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त . . . .


बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता मंगलवार को हासिल की है.सीआईएसएफ और सीसीएल सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार, 22 सितंबर को अमलो एरिया के समीप स्थित पांच नंबर पीपल धोरा बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया.​सीआईएसएफ करगली को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में कोयला माफियाओं ने अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्चा कोयला जमा कर रखा है.इस सूचना का सीआईएसएफ क्राइम ब्रांच द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद कमांडेंट के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन किया गया और चिन्हित स्थान पर दबिश दी गई.​इस पूरी कार्रवाई के दौरान तकनीक और आधुनिक संसाधनों का विशेष उपयोग किया गया.ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके की हवाई निगरानी कर कोयले के अवैध भंडारण का सटीक इनपुट प्राप्त किया गया, जिसके बाद प्रशिक्षित श्वान दस्ते (स्निफर डॉग्स) की मदद से संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली ग
​छापेमारी के दौरान मौके से कुल 75.980 टन अवैध कच्चा कोयला बरामद कर जब्त किया गया, जिसे आगे की प्रक्रिया के लिए सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है.अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कोयला चोरी को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. सीआईएसएफ तैनाती क्षेत्र के बाहर भी सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN