वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड की ओर से दिवंगत हराधन माहथा के आश्रितों को 45 लाख रुपये की सहायता और दो बच्चों को नौकरी का आश्वासन . . . .

लाइम डोलो विभाग में कार्यरत ईएसएल (ESL) कंपनी के श्रमिक मृतक हराधन महथा के असामयिक निधन के प्लांट प्रबंधन, उप श्रमायुक्त (DLC), स्थानीय प्रतिनिधियों एवं परिजनों की उपस्थिति में हुए समझौते के तहत परिवार को सभी आर्थिक और सेवा लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने पर सहमति बनी है।

ईएसएल कंपनी में कार्यरत कर्मचारी हराधन महथा के अचानक हुए निधन से परिवार और सहकर्मियों में शोक की लहर है। कंपनी प्रबंधन ने परिवार को पत्र जारी कर अपनी संवेदनाएँ प्रेषित की हैं और यह आश्वस्त किया है कि स्वर्गीय महथा के परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मृतक हराधन महथा की पत्नी मीना देवी को उनके पति के अंतिम वेतन के बराबर मासिक क्षतिपूर्ति दी जाएगी। यह सहायता उनकी सेवानिवृत्ति की निर्धारित तिथि (31 जनवरी 2039) तक अथवा उनके पुत्र विक्रम कुमार महथा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी नियोजन योजना के तहत कंपनी में रोजगार हस्तांतरित होने तक जारी रहेगी। वोही मृतक महथा की पुत्री सुश्री भवानी कुमारी को अनुकंपा के आधार पर कंपनी रोल पर नियोजन प्रदान किया जाएगा। स्वैच्छिक घोषणा-पत्र और नीतिगत नियमों के तहत यह रोजगार भविष्य में उनके पति को भी हस्तांतरित किया जा सकेगा। परिवार को कुल मिलाकर 45 लाख रुपये से अधिक का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा।

इसमें ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस (GTL): ₹24,28,500,ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस (GPA): ₹10,00,000, अंत्येष्टि व्यय (Funeral Expenses): ₹2,00,000, अंतिम देयक (F&F) एवं EDLI राशि: ₹8,71,500, यह सभी भुगतान कागजी दस्तावेजों के सत्यापन के तुरंत बाद पीड़ित परिवार को सौंप दिए जाएंगे। कंपनी और स्थानीय प्रशासन की इस संयुक्त पहल से मृतक हराधन माहथा के आश्रितों को भविष्य में आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN