डॉक्टर यू मोहंती की पहली पुण्यतिथि पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर बोकारो में श्रद्धांजलि एवं रक्तदान शिविर का आयोजन….

बोकारो के प्रतिष्ठित डॉक्टर सह समाजसेवी स्वर्गीय डॉ यु मोहन्ति जिन्होंने की अपना समस्त जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया, जिन्होंने बोकारो में रक्तदान को एक क्रांति में बदल दिया, जिन्हें बोकारो के रक्तदाता रक्तगुरु का दर्जा देते हैं। आज स्वर्गीय डॉ यु मोहन्ति के प्रथम पुण्यतिथि पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड सेंटर बोकारो में श्रद्धांजलि एवम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नियमित रक्तदाताओं के साथ साथ शहर के गण्यमान्य लोगों ने भी रक्तदान कर डॉ मोहन्ति को श्रद्धांजलि दिए। इस शिविर में 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर के मुख्य अतिथि बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा, उप उपायुक्त शताब्दी मैडम, बोकारो के सिविल सर्जन अभय भूषण मौजूद रहे। बोकारो का उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने कहा की डॉक्टर यू मोहती का जाना बोकारो के लिए बड़ा ही अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर रक्तदान कर श्रद्धांजलि देना रक्त दाताओं के द्वारा एक मिसाल बन गया है। उन्होंने जो रक्तदान के प्रति एक अलख जगाई थी आज उसी को सारे रक्तदाता मानते हुए बारंबार रक्तदान ससमय पर करते रहते हैं।
बोकारो सिविल सर्जन अभय भूषण जी ने कहा की डॉ यु मोहन्ति के रहते मैंने भी कई बार रक्तदान किया है, उनके कुशल व्यवहार आज भी याद आता है।
इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में बोकारो के बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसियसन, बोकारो रक्तवीर परिवार एवम प्रगति सेवा आश्रम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। शिविर को सफल बनाने में मनोज कुमार, संजय शर्मा, महताब अली अहमद , हामिद खान , प्रगति शंकर,शशिकांत विश्वकर्मा, रजनीश तिवारी, राजकुमार, मोज़ीबा, रंजन, सुभाष, ब्रह्मदेव,ज्योति प्रकाश द्विवेदी सहित अन्य लोगों का योगदान सराहनीय रहा।
अंततः डॉ मैथली ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN