रेलवे ट्रैक पर पहुंचा जंगली हाथी, युवकों ने पत्थर मारकर जंगल की ओर भगाया . . . .

रेलवे ट्रैक पर पहुंचा जंगली हाथी, युवकों ने पत्थर मारकर जंगल की ओर भगाया

चाकुलिया। सुनसुनिया फाटक के पास सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक जंगली हाथी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। हाथी मेनक्लब जंगल की ओर से निकलकर पहले डाउन लाइन पर आया और कुछ देर बाद अप लाइन पार कर जंगल की ओर बढ़ गया।

हाथी को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों और युवकों की भीड़ जुट गई। कुछ युवकों ने हाथी को हटाने के लिए उस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद वह जंगल की ओर चला गया। हालांकि, हाथी के इतने करीब भीड़ का पहुंचना खतरनाक था।

घटना के समय अप और डाउन दोनों लाइनों पर कोई ट्रेन नहीं थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रेन के गुजरने पर बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया गया कि 5 अगस्त को भी इसी रेल क्षेत्र में तीन-चार हाथी ट्रैक पर पहुंच गए थे। तब उत्कल एक्सप्रेस के चालक ने समय रहते ट्रेन रोक दी थी, जिससे हादसा टल गया था। लगातार ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में मानव-हाथी संघर्ष और रेल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN