
बोकारो जिला भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हरला मंडल के कार्यालय सेक्टर 8 में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में आगामी बूथ सशक्तिकरण एवं बूथ स्थापना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रभावी आयोजन, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों सहित संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद लोकसभा के माननीय सांसद ढुलू महतो जी एवं बोकारो के लोकप्रिय पूर्व विधायक विरेंची

नारायण ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्य करें तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाएं तथा संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस बैठक का संचालन बोकारो जिला के महामंत्री संजय सिन्हा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन हरला मंडल के अध्यक्ष बृज दुबे जी ने किया
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से धनबाद लोकसभा के सांसद ढुलू महतो, पूर्व विधायक बोकारो बिरंची नारायण, बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन. रोहित लाल सिंह कमलेश राय मुकेश राय विनय किशोर अशोक पप्पू नीरज कुमार वीरभद्र सिंह हरिश्चंद्र सिंह हरिपद गोप को चंद्रशेखर सिंह विशाल गौतम मनोज सिंह एंजेला सिंह जितेंद्र गोस्वामी राजेश घोषाल सुभाष महतो के के बोराल लालू मोदी राजीव मालाकार सहित सभी मंडल अध्यक्ष,प्रभारी,प्रवासी………. एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
