बोकारो के एक DSP पर उनकी पत्नी ने FIR किया है। . . . .

बोकारो के एक DSP पर उनकी पत्नी ने FIR किया है। साहेब पर आरोप है कि दहेज के लिए वे लगातार बेरहमी से पीटते थे और #घर में बंद रखते थे। रांची सदर थाने में दर्ज इस मामले के बाद पुलिस विभाग में यह विषय सर्वाधिक चर्चा में है और आरोपी डीएसपी इस मामले पर बात करने से बच रहे हैं।
बोकारो के #CCR ( कम्पोजिट कंट्रोल रुम ) डीएसपी राम प्रवेश कुमार पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए #प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि पति ने उन्हें करीब 10 दिनों तक कमरे में बंद रखकर बेरहमी से मारपीट की। साथ ही मायके से पैसे लाने के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे।

पीड़िता के अनुसार, 11 मार्च 2026 को उसकी शादी राम प्रवेश कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति मायके से पैसे लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। बातचीत के जरिए पति को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रही।

पीड़िता ने #पुलिस को बताया कि पति को डर था कि वह मायके वालों को मारपीट की जानकारी दे देगी। इसी आशंका में उसका मोबाइल भी छीन लिया गया था। मायके जाने से रोकने के लिए उसे कई बार कमरे में बंद किया गया। आरोप है कि करीब 10 दिनों तक उसे कमरे में बंद रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई।

Ranchi सदर थाने में दर्ज अपनी शिकायत में पत्नी ने लिखा है कि 31 अगस्त को पति ने मायके से पैसे लाने के लिए उसे रांची जाने को कहा। इसके बाद वह बोकारो स्थित घर से रांची के लिए निकली। आरोप है कि पति ने धमकी दी कि यदि वह बिना पैसे वापस लौटी तो उसे जान से मार देगा।

police के अनुसार पीड़िता रांची पहुंची और अपने माता-पिता के सामने रोने लगी। पूरी घटना की जानकारी अपने #मां – पिता को दी। परिजनों ने उसके शरीर पर मारपीट के निशान देखे। इसके बाद वे उसे लेकर सदर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले पर #डीएसपी साहेब फिलहाल मौन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN