पूरे परिवार के साथ बाबा बैधनाथ की शरण में पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद . . . .

रविवार को माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, आदरणीय योगेंद्र प्रसाद जी एवं माननीय पूर्व विधायक बबीता देवी जी ने सपरिवार देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों एवं राज्यवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। साथ ही राज्य की निरंतर प्रगति, विकास, सामाजिक समरसता तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सफलता, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा के संचार की प्रार्थना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN