जयन्त सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, FSL रिपोर्ट ने खोले राज . . . .

जयन्त सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, FSL रिपोर्ट ने खोले राज 🚨

बोकारो | हरला थाना क्षेत्र
बोकारो के चर्चित जयन्त सिंह अपहरण एवं हत्याकांड की जांच में बड़ा और अहम सबूत सामने आया है। रांची स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि हत्या से पहले जयन्त सिंह को भेजे गए धमकी भरे ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज मुख्य आरोपी विनोद कुमार उर्फ “विनोद खोपड़ी” की ही है।

हरला पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी का वॉयस सैंपल लेकर उसे धमकी वाले ऑडियो से मिलान के लिए FSL रांची भेजा था। FSL के सहायक निदेशक विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट में दोनों आवाजों के एक ही व्यक्ति की होने की पुष्टि की गई है। इससे अभियोजन पक्ष को अदालत में महत्वपूर्ण मजबूती मिली है।

🗓️ वारदात की टाइमलाइन
🔸 8 दिसंबर 2025: विनोद और जयन्त सिंह के बीच विवाद, इसी दिन धमकी दी गई।
🔸 10 दिसंबर 2025: सेक्टर-8 स्थित घर के पास से जयन्त सिंह का अपहरण।
🔸 11 दिसंबर 2025: जयन्त की पत्नी ने धमकी भरे ऑडियो के आधार पर विनोद समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
🔸 15 दिसंबर 2025: आरोपी की निशानदेही पर गिरिडीह के पीरटांड़ जंगल से जयन्त सिंह का शव बरामद हुआ।

🔷 एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण की रात ही जयन्त सिंह की बेरहमी से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया था।

🔷 एसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम की निगरानी में जांच पूरी कर ली गई है। पुलिस ने ऑडियो साक्ष्य के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी जुटाए हैं और सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई है।

🔷 अब FSL की वॉयस मैच रिपोर्ट को इस चर्चित हत्याकांड में अभियोजन पक्ष का सबसे मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य माना जा रहा है। अदालत में अब इसी आधार पर मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN