चास के मामरकुदर मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार सीमेंट लदे अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। . . . .

टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चंदनकियारी के कौड़िया निवासी कार्तिक बाउरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक बाउरी अपने ससुराल से रोजी-रोजगार की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मामरकुदर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार सीमेंट लदे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्तिक बाउरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मामरकुदर, उदलबनी की ओर जाते हुए सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया है। सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और दुर्घटना कारित करने वाले वाहन व चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यातायात पूरी तरह से बाधित है और मौके पर तनाव का माहौल बना हुआ है।


घटना की सूचना मिलते ही मुखिया संदीप महतो, स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने पर लगे हुए हैं ताकि यातायात बहाल कराया जा सके। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN