चतरा में एयर एंबुलेंस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात ज्ञापन सौंपा गया . . . .

चतरा में एयर एंबुलेंस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर डॉ पार्थ पारितोष के नेतृत्व में आजसू पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात ज्ञापन सौंपा गया और पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुपालन के लिए पहल करने का अनुरोध किया गया।

महामहिम राज्यपाल महोदय ने आश्वस्त किया कि उक्त ज्ञापन को मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार तक अतिशीघ्र अग्रसारित किया जाएगा, ताकि इस गंभीर एवं संवेदनशील मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

प्रतिनिधिमंडल ने इस पूरे प्रकरण में स्पष्टता, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग दोहराई।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अरुण कुमार, डी.पी. मिश्रा, स्वर्गीय डॉ. विकास गुप्ता के पिता श्री बजरंगी प्रसाद एवं उनके भाई श्री सुभाष गुप्ता भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN