गिरिडीह जिले के बंदरकुप्पी में दरोगा के बेटे की पी,ट-पी,टकर ह*त्या, 10-15 लोगों ने मिलकर घटना को दिया अंजाम . . . .

गिरिडीह से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जिले के बंदरकुप्पी स्थित प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर, बभनटोली निवासी 24 वर्षीय ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव के रूप में हुई है।


घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक के साथी शुभम दास के मुताबिक, वह ऋतिक यादव और राजा गुप्ता के साथ कार से बंदरकुप्पी पहुंचे थे। इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने 8 से 10 साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि पहले मुक्कों से हमला किया गया और बाद में बांस की फराठी से ऋतिक की बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल ऋतिक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। इस घटना में दो अन्य युवकों के घायल होने की भी बात सामने आई है।


मृतक के पिता झारखंड पुलिस में अवर निरीक्षक यानी SI हैं और हजारीबाग जेल में पदस्थापित बताए गए हैं।
घटना के बाद मुफस्सिल पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN