
विस्थापितों के लिए 96 दुकानों के आवंटन हेतु लॉटरी 4 मई को
सेल/बोकारो स्टील प्लांट के नगर प्रशासन (TA-LRA) के माध्यम से बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सेक्टरों में स्थित बीएसएल द्वारा निर्मित 96 दुकानों के आवंटन के लिए विस्थापितों से आमंत्रित आवेदनों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
इस प्रक्रिया के तहत कुल 1589 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 1577 आवेदन योग्य पाए गए हैं।
योग्य और अयोग्य आवेदकों की सूची 27 अप्रैल 2026 से नगर सेवा भवन परिसर में प्रदर्शित की जाएगी। सभी आवेदकों को अपने कंट्रोल नंबर के माध्यम से अपना नाम और संबंधित दुकान की जानकारी जांचने की सलाह दी जाती है।
यदि किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता हो, तो आवेदक कक्ष संख्या 125 स्थित TA-LRA अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं।
योग्य आवेदकों के बीच दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से 4 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से नगर सेवा भवन परिसर में किया जाएगा। लॉटरी की प्रक्रिया सेक्टर-1 से सेक्टर-12 तक क्रमवार संचालित होगी।
नगर प्रशासन विभाग में सभी योग्य आवेदक निर्धारित तिथि और समय पर TA-LRA द्वारा जारी पर्ची के साथ उपस्थित हो कर पूरी लॉटरी प्रक्रिया के साक्षी बन सकते हैं।
धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा जी ने कहा की केंदुआडीह में भू-धसान के 11 दिन बाद भी मुख्य सड़क बंद है इसके विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन आज धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में व्यवसायी बंधुओं ने पहुंचकर आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया।