भूली मोड़ पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, फहीम खान के भाई सानू समेत दो घायल; कुमकुम नामक लड़की भी चपेट में . . . .

धनबाद। वासेपुर के भूली मोड़ पर सोमवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में फहीम खान के भाई सानू खान समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है। गोलीबारी की चपेट में कुमकुम नाम की एक लड़की भी आई, जिसे इलाज के लिए धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि भूली मोड़ के पास अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल सानू खान समेत अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सानू खान का अशर्फी अस्पताल में इलाज जारी
गोली लगने के बाद फहीम खान के भाई सानू खान को इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं गोलीबारी की चपेट में आई कुमकुम का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। गोलीबारी के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जानकारी जुटा रही है और घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN