बीएसएल. विस्थापितों को 96 दुकानों का आवंटन . . . .

बीएसएल. विस्थापितों को 96 दुकानों का आवंटन : योग्य-अयोग्य आवेदकों की सूची नगर सेवा भवन परिसर में प्रदर्शित, 04 मई को प्रातः 10 बजे से लॉटरी से होगा आवंटन

  • 1589 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से जांच के बाद 1577 आवेदन योग्य पाए गए हैं
  • लॉटरी की प्रक्रिया सेक्टर-01 से सेक्टर-12 तक क्रमवार संचालित होगी
  • योग्य आवेदक TA-LRA द्वारा जारी पर्ची के साथ उपस्थित हो कर लॉटरी प्रक्रिया के साक्षी बन सकते हैं
  • संशोधन की आवश्यकता हो, तो कक्ष संख्या 125 स्थित TA-LRA अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं


सेल/बोकारो स्टील प्लांट के नगर प्रशासन (टीए-एलआरए) के माध्यम से शहर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित बीएसएल को ओर से निर्मित 96 दुकानों के आवंटन के लिए विस्थापितों से आमंत्रित आवेदनों की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. योग्य और अयोग्य आवेदकों की सूची 27 अप्रैल 2026 से नगर सेवा भवन परिसर में प्रदर्शित की गई, जिसे देखने के लिए विस्थापितों की भीड़ उमड़ पड़ी.

1589 आवेदन मिले थे, जांच के बाद 1577 योग्य

96 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया के तहत 1589 आवेदन मिले थे. जांच के बाद 1577 आवेदन योग्य मिले. सभी आवेदकों को अपने कंट्रोल नंबर के माध्यम से अपना नाम और संबंधित दुकान की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है. किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता हो, तो आवेदक कक्ष संख्या 125 स्थित TA-LRA अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं.

सेक्टर-01 से 12 तक क्रमवार संचालित होगी लॉटरी

योग्य आवेदकों के बीच दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से 04 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से नगर सेवा भवन परिसर में होगा. लॉटरी की प्रक्रिया सेक्टर-01 से सेक्टर-12 तक क्रमवार संचालित होगी. नगर प्रशासन विभाग में सभी योग्य आवेदक निर्धारित तिथि और समय पर TA-LRA द्वारा जारी पर्ची के साथ उपस्थित हो कर लॉटरी प्रक्रिया के साक्षी बन सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN