पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.09.26 को साईबर थाना का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.09.26 को साईबर थाना का निरीक्षण किया गया। जिसमें- प्राप्त जन शिकायत, लंबित अनुसंधान, साईबर फ्रॉड मामले में गोल्डन पीरियड में 1930 पर रिपोर्टिंग, खाता फ्रीज मामले की शीघ्र सुनवाई, पीड़ितों को समय पर पैसा वापस दिलाना, सक्रिय साईबर क्रिमिनल्स पर छापेमारी व गिरफ्तारी, समन्वय पोर्टल के सूचना पर ठोस कार्रवाई, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सभी ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे – समन्वय, नेटग्रिड, MRM- GRM पोर्टल, तकनीकी शाखा का अधिकतम इस्तेमाल एवं डॉयल 1930 का अधिकतम प्रचार- प्रसार करने को लेकर दिशानिर्देश दिया गया।

हाल के दिनों में बोकारो पुलिस द्वारा साईबर के कई मामलो में त्वरित कार्रवाई की गई है लेकिन सभी साईबर मामलो में समयबद्ध कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साईबर थाना में दो पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी – 1. पु. नि. मो. आजाद खान 2. पु. नि. पिंकु कुमार यादव की पदस्थापना की गई है ताकि पीडितों को तुरंत न्याय मिले व उनके खाता से फ्रॉड के रूप में स्थानांतरित किए गए पैसे जल्द वापस हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN