
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में दी पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल, बोकारो का परचम, 41 विद्यार्थियों ने जीता ज़ोनल सम्मान
- 685 विद्यार्थियों ने स्कूल अवार्ड (मेडल ऑफ एक्सीलेंस) हासिल किए
- दी पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल बोकारो ने Science Olympiad Foundation की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का प्रभावशाली परिचय दिया है.

विद्यालय के कुल 41 विद्यार्थियों ने ज़ोनल मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन प्राप्त किया, जबकि 685 विद्यार्थियों ने स्कूल अवार्ड (मेडल ऑफ एक्सीलेंस) हासिल किए. उपलब्धि, शिक्षा के क्षेत्र में PAS की मजबूत शैक्षणिक पहचान को और सुदृढ़ करती है.
यह सफलता विज्ञान, गणित, अंग्रेज़ी, सामान्य ज्ञान, साइबर स्टडीज़, सामाजिक विज्ञान और हिंदी जैसे विषयों में हासिल हुई, जो विद्यालय की उन्नत और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था को दर्शाती है.

प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी. इसे विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और शिक्षक-वृंद के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम बताया.