सेजल झा को न्याय दिलाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। . . . .

न्याय की पुकार : सेजल झा को इंसाफ कब?

बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के ओझाडीह गांव की मासूम बेटी सेजल झा, जो मात्र 14 वर्ष की थी, पिछले 5 वर्षों से लापता है। ​पाँच साल का लंबा वक्त बीत जाने के बावजूद अब तक न तो कोई ठोस सुराग मिला है और न ही प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक जवाबदेही तय की गई है। यह स्थिति हमारी कानून-व्यवस्था पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

पुष्पा महतो मामले की तर्ज पर, अब बोकारो जिला परिषद उपाध्यक्ष सह आजसू नेत्री बबीता कुमारी एवं आजसू नेत्री रजनी रवानी ने सेजल झा को न्याय दिलाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय (High Court) का दरवाजा खटखटाया है।
​अब सवाल उठना लाजिमी है……

आखिर कब तक बेटियों की सुरक्षा और उनका अस्तित्व यूं ही सवालों के घेरे में रहेगा?

आखिर कब खत्म होगा सेजल के परिवार का इंतजार और कब मिलेगा उसे न्याय?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN