सुंदरम कुमार जायसवाल निर्देशानुसार हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बनासो पंचायत में . . . .

झारखंड प्रदेश के महासचिव हजारीबाग प्रभारी सुंदरम कुमार जायसवाल निर्देशानुसार हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत बनासो पंचायत में युवा कांग्रेस द्वारा मनरेगा एवं रोजगार योजनाओं पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मांडू विधानसभा अध्यक्ष कैफ रज़ा एवं प्रखंड अध्यक्ष राहुल पासवान ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सुंदरम कुमार जायसवाल, प्रदेश सचिव गुलाम मुन्तक़ा, जिला अध्यक्ष मो. जबीर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने मनरेगा को गरीबों और मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण योजना बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक जरूरतमंदों को योजना से जोड़ें ,लोगों की समस्याओं को लेकर पहल किया गया लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द उनके और समस्याओं को हल किया जाएगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN