राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा का बोकारो आगमन . . . .

उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने पौधा भेंट कर किया स्वागत

जिला भ्रमण के क्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा शुक्रवार को बोकारो पहुंचीं। इस अवसर पर बोकारो परिसदन में उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया।

परिसदन सभागार में हुई मामले की सुनवाई

इसके उपरांत माननीय सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने बोकारो परिसदन स्थित सभागार में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रीमती सुकुरमनी देवी एवं अन्य से संबंधित मामले की सुनवाई की। उन्होंने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा।

माननीय सदस्य ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रकरण से जुड़े तथ्यों की गंभीरता से जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रभावित पक्ष को न्याय मिल सके।

बैठक में कई अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त के साथ अपर समाहर्ता श्री मो. मुमताज अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती शालिनी खालखो सहित राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के निदेशक श्री वाई. पी. यादव, निदेशक श्री पी. के. दास, सहायक निदेशक श्री राहुल यादव, विधि सलाहकार श्रीमती सोनल राज, वरिष्ठ अन्वेषक श्री शुभाशीष रसिक सोरेन, परामर्शी श्री प्रेम कुमार मुंडा तथा परामर्शी श्री कुशेश्वर साहू सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN