योगेंद्र प्रसाद ने श्री रुद्र महायज्ञ सह हरिमंदिर राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होकर . . . .

शनिवार को माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के आदरणीय योगेंद्र प्रसाद जी ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत ढेन्ढे में आयोजित रुद्र महायज्ञ सह हरिमंदिर राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, एकता एवं सकारात्मक वातावरण का संचार करते हैं। जब समाज के लोग एक साथ मिलकर इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं, तो आपसी विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। साथ ही, उन्होंने यज्ञ के सफल आयोजन हेतु आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN