योग एवं आध्यात्म भारत के मूलाधार है: धर्मवीर।

नित्य करें योग और रहे निरोग: धर्मवीर।
आज पूरा विश्व योगमय हो गया है: धर्मवीर।
२१जून आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्र भक्त समाज एवं जय जवान योगा क्लब के द्वारा सेक्टर 5 लाइब्रेरी मैदान में प्रातः योग प्राणायाम किया गया। राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के मार्गदर्शन में जय जवान योगा क्लब के सदस्यों के द्वारा सेक्टर 5 लाइब्रेरी मैदान में प्रतिदिन योग प्राणायाम किया जाता है।आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धर्मवीर सिंह ने कहा कि योग प्राणायाम एवं आध्यात्म भारत के मूलाधार है और जीवन को सुखद एवं सफल बनाने में इनका विशेष स्थान है। नित्य योग प्राणायाम करने से व्यक्ति निरोग रहता है। मूलतः सांसों पर नियंत्रण ही योग प्राणायाम के मूल में है क्योंकि जीवन का आधार सांसों पर आधारित है।योग हमें अच्छाई एवं सच्चाई के मार्ग पर ले चलता है।आज योग दिवस पर जय जवान क्लब के सदस्यों ने योग प्राणायाम किया और योग प्राणायाम स्वयं करने के साथ ही साथ अन्य लोगों को भी योग प्राणायाम करने हेतु उत्प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रमुख रूप से उपस्थित थे पूर्व महाप्रबंधक बी एस एल एस पी सिंह, किशोरी सिंह,टी शर्मा, कृष्णा अहीर, पंकज कुमार, बिनोद कुमार, श्याम सिंह,रवि कुमार बढ़ई,चंदन पांडेय,इंन्दू देवी, गिरधारी यादव, वरुण पासवान, अनंत कुमार पटेल,डी सी ठाकुर,बी एन ठाकुर, अशोक कुमार, बादल पांडेय, सहित अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN