मधेशिया वैश्य महासभा ने पीएम को पोस्टकार्ड लिखकर किया बीएसएल के विस्तारीकरण की मांग . . . .

बीएसएल के विस्तारीकरण के लिए जारी महाहस्ताक्षर अभियान के तहत बोकारो जिला मधेशिया वैश्य महासभा के द्वारा राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिख कर इस परियोजना को शीघ्र प्रारंभ करने की माँग की। सभी लोगों ने पोस्टकार्ड में प्रधानमंत्री से बोकारो में बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल को सुपरस्पेशलिस्टी हॉस्पिटल बनाने की भी माँग की। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष कारू प्रसाद ने कहा कि बीएसएल बोकारो के अर्थव्यवस्था का आधार है। प्लांट के विस्तार से हीं बोकारो की अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा। बड़ी संख्या में लोगों को रोज़गार मिलेगा जिससे बोकारो सहित झारखण्ड के विकास को भी गति मिलेगी।

मधेशिया वैश्य महासभा में अभियान का नेतृत्व कर रहे राजकुमार गुप्ता ने कहा कि प्लांट के विस्तारीकरण से बोकारो के बाज़ार में भी नई पूँजी का निवेश होगा। व्यवसायियों सहित बोकारो के सभी वर्गों को इसका लाभ मिलेगा। सभी लोगों ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए बोकारो के सभी वर्गों से इस अभियान को समर्थन देते हुए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखने की अपील की और बोकारो सहित झारखण्ड के विकास के लिए प्रधानमंत्री से परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की भी माँग की। इस अवसर पर मधेशिया वैश्य महासभा बोकारो जिला के महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रविण रंजन, उपाध्यक्ष देवनारायण शाह, दिलीप प्रसाद गुप्ता, सुबोध गुप्ता, तरूण मधेशिया, सह महामंत्री कामता प्रसाद, अमरकान्त प्रसाद, पुजा गुप्ता और रंजु कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरूष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN