भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने बेरमो थाना परिसर में भड़काऊ नारेबाज़ी करने वालों के खिलाफ बेरमो पुलिस को ऑनलाइन शिकायत किया

भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने बेरमो थाना परिसर में भड़काऊ नारेबाज़ी करने वालों के खिलाफ बेरमो पुलिस को ऑनलाइन शिकायत किया

भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह ने बेरमो थाना परिसर में भड़काऊ नारेबाज़ी करने वालों के खिलाफ बेरमो पुलिस को शिकायत पत्र दिया। प्रकाश सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि दिनांक 06-09-2025 से सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह स्पष्ट रूप से देखा और सुना जा सकता है कि बेरमो थाना परिसर के अंदर भीड़ लगाकर “सर तन से जुदा” जैसे भड़काऊ, हिंसात्मक और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नारे लगाए जा रहे हैं।

यह घटना थाना परिसर के भीतर पुलिस की उपस्थिति में हुई। जो न केवल भारत के संविधान के धर्म निरपेक्ष ढांचे के खिलाफ है, बल्कि इससे हिंदू समुदाय की भावनाएं भी आहत हुई हैं। प्रकाश सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि इन नारों का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना, एक विशेष समुदाय को डराना, और धार्मिक वैमनस्य फैलाना प्रतीत होता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 153A विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना।


धारा 295A किसी धर्म या धार्मिक भावनाओं का अपमान करना। धारा 505(2) वर्गों के बीच शत्रुता फैलाने वाले बयान देना।धारा 120B आपराधिक साजिश। प्रकाश सिंह ने पुलिस से निवेदन करते हुए अपने पत्र में लिखा है कि वायरल विडियो की सत्यता की जाँच की जाए और थाना में स्थित सीसीटीवी फुटेज को तुरंत सुरक्षित किया जाए सबूत के लिए। विडियो में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने हेतु कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN