
अनील कुमार – अध्यक्ष, चंद्रभूषण – महासचिव, मंजू सिंह – कोषाध्यक्ष बने
बोकारो के खेल जगत में एक और खेल आर्म रेसलिंग खेल जुड़ गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड आर्म रेसलिंग एशोसिएशन के ऑब्जर्वर के देखरेख व मार्गदर्शन में बोकारो जिला आर्म रेसलिंग एशोसिएशन का गठन किया गया।
इस अवसर पर झारखंड आर्म रेसलिंग एशोसिएशन के महासचिव दीपक दुबे विशेष रूप से उपस्थित हुए। श्री दुबे ने कहा कि बोकारो पूर्व से ही खेल का हब है और आज से एक और लोकप्रिय खेल आर्म रेसलिंग खेल जुड़ गया। यह खेल पहले शौकिया खेला करते थे। लेकिन अब इस खेल के प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच मिल गया है। आज यह खेल राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला जा रहा है। अब बोकारोवासी व प्रतिभावन खिलाड़ी अपने उच्चस्तरीय प्रदर्शन से देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 3 सी में बोकारो जिला आर्म रेसलिंग एशोसिएशन जा गठन किया गया। संरक्षक – धीरेन्द्र गोप, चेयरमैन – प्रो राज कुमार, वाइस चैयरमैन – संजीव कुमार, अध्यक्ष – अनील कुमार, वरीय उपाध्यक्ष – देबी प्रसाद चटर्जी, सुचेता चटर्जी, बिनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष – बीरेंद्र कुमार, अंजली सिंह, महासचिव – चंद्रभूषण शुक्ला, संयुक्त सचिव – राजीव कुमार सिंह, धनजीत, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष – मंजू सिंह बनी।

उक्त बैठक व गठन में झारखंड आर्म रेसलिंग एशोसिएशन के ऑब्जर्वर के रूप में अमित कुमार राय एवं सूरज कुमार पासवान शामिल हुए थे।