बालीडीह महिला पोलिटेकनिक के सामने सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की दर्दनाक मौत. . . .

बालीडीह थाना क्षेत्र के महिला पोलिटेकनिक के सामने सड़क हादसे में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पूजा देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव की रहने वाली थी। वह सुबह अपने गांव से चास स्थित भाड़े के मकान की ओर इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रही थी। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही पूजा देवी सड़क पर गिर पड़ीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना के दरोगा जितेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति संजय रजवार मजदूरी का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN