बालीडीह थाना का घूसखोर एएसआई 5 हजार घूस लेते धराया . . . .

बालीडीह थाना का घूसखोर एएसआई 5 हजार घूस लेते धराया

धनबाद – धनबाद ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोकारो के बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) मो. याकूब अंसारी को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बोकारो के नया मोड़ स्थित अजय कुमार की फल दुकान के पास की गई।


मामला वर्ष 2009 में खरीदी गई जमीन से जुड़ा है। पीड़ित ने बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर में एक जमीन खरीदी थी, जिस पर उसे अवैध कब्जा और धमकी की शिकायत थी। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन दिया था।
जांच का जिम्मा एएसआई मो. याकूब अंसारी को सौंपा गया था। आरोप है कि जांच करने और स्थल पर जाने के नाम पर याकूब अंसारी ने पीड़ित से 5,000 रुपये की मांग की थी।


पीड़ित ने रिश्वत न देने का निर्णय लेते हुए इसकी शिकायत एसीबी, धनबाद से की। एसीबी द्वारा सत्यापन करने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद कांड संख्या 04/2026, धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम-2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीबी ने आज जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN