“बड़कागांव डबल मर्डर केस का खुलासा, मृतक का पोता ही निकला हत्यारा”

“बड़कागांव डबल मर्डर केस का खुलासा, मृतक का पोता ही निकला हत्यारा”

बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गांव में वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 15 फरवरी की रात सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी 80 वर्षीय वकील राम और उनकी पत्नी 60 वर्षीय झुनिया देवी की घर में घुसकर चुलोही और कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के ही पोते 27 वर्षीय विक्की कुमार दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि परिवार में लंबे समय से भूत-प्रेत और डायन-बिसाही को लेकर विवाद चल रहा था। नौकरी नहीं लगने, बहन के संतान नहीं होने और लगातार बीमारी को लेकर आरोपी अपनी दादी पर टोना-टोटका का आरोप लगाता था, जो हत्या की मुख्य वजह बनी। पुलिस के अनुसार मामले में दो से तीन अन्य संदिग्धों की भी जांच जारी है। हत्या के बाद खोजी कुत्ता और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की गई थी। थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इस अनसुलझे केस का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN