पेटरवार जिला बॉर्डर पर माननीय राज्यपाल का डीसी – एसपी ने किया स्वागत . . . .

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी का सोमवार को पेटरवार जिला बॉर्डर पर उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ भी उपस्थित रहे।

माननीय राज्यपाल बोकारो होते हुए धनबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जिला सीमा पर पहुंचने पर डीसी एवं एसपी ने उनका अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया।

स्वागत के उपरांत माननीय राज्यपाल आगे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN