
धनबाद में कोयला माफियाओं द्वारा आजसू नेता हीरालाल महतो पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल करने तथा संघर्षशील नेत्री रजनी रवानी जी को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजे जाने की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस गंभीर मामले को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री Sudesh Mahto के निर्देश पर सांसद Chandra Prakash Choudhary के नेतृत्व में केंद्रीय नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया।
मौके पर मांडू विधायक तिवारी महतो,पूर्व विधायक डॉ० लम्बोदर महतो,परवीन प्रभाकर,
संजय मेहता,बबीता देवी,
प्रतिनिधिमंडल ने आज धनबाद उपायुक्त से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग की।
आजसू पार्टी हमेशा अन्याय, शोषण और माफिया राज के खिलाफ मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी। ✊