दिवंगत पत्रकार की स्मृति को नमन, परिवार के प्रति जताई संवेदना . . . .

द्वादश कर्म के अवसर पर शोक संतप्त परिवार से मिले उपायुक्त, दी सांत्वना

बियाडा हाउसिंग ऑफिसर्स कॉलोनी, बोकारो स्थित डी/39 निवासी दिवंगत पत्रकार सुनील कुमार श्रीवास्तव के द्वादश कर्म के अवसर पर उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दिवंगत पत्रकार का समाज एवं जनसरोकारों के प्रति योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उपायुक्त ने कहा कि कठिन समय में धैर्य और पारिवारिक एकजुटता ही सबसे बड़ा संबल होता है, प्रशासन परिवार के साथ संवेदनात्मक रूप से खड़ा है।

इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN