जल महोत्सव पखवारा के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन . . . .

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टाउन हॉल में नमामि गंगे योजना से जुड़े प्रश्नों पर महिलाओं ने दिखाया उत्साह

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जल महोत्सव पखवारा के तहत नमामि गंगे योजना अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

क्विज प्रतियोगिता में नोडल पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार ने नमामि गंगे योजना, जल संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न प्रश्न प्रतिभागियों से पूछे। प्रतियोगिता में शामिल महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए।

सही उत्तर देने वाली सभी महिला प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN