जमशेदपुर में भीषण बैंक डकैती गोलमुरी केनरा बैंक से 43 लाख और सोने की बड़ी लूट…

जमशेदपुर: #गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित #केनरा बैंक में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। #बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद करीब पांच हथियारबंद अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए और हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों समेत मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक में लूटपाट की और नकदी के साथ #सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लगभग 50 लाख रुपये नकद और भारी मात्रा में सोना लूटे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, लू*ट की कुल रकम और सोने की मात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वारदात के बाद अपराधी पैदल ही फरार हुए बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। #पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान और फरारी के रास्ते का पता लगाने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN