केंद्रीय सरना समिति, सरना पूजा समिति ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कल (21 मार्च 2026) को प्रकृति पर्व – सरहुल के अवसर पर केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, राहुल उरांव, नीमा तिर्की, सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा, सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप समेत कई और सदस्य शामिल थे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च – 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव, कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEN