हजारीबाग: पदमा ओपी गेट के पास बरही पुलिस ने नकली विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई . . . .

हजारीबाग: पदमा ओपी गेट के पास बरही पुलिस ने नकली विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा वाहन से 732 पीस नकली विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बरामद शराब को लेकर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है कि आखिर नकली शराब कहां तैयार की जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

नकली शराब का कारोबार लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसने की उम्मीद है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHI